म.प्र. बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ी अमन विष्ट ने देश को दिलाया कांस्य पदक

खेलपथ संवाद भोपाल।  मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट बॉक्सिंग अकादमी के बॉक्सर अमन सिंह विष्ट ने दुबई में (21 से 31 अगस्त, 2021 तक) आयोजित एशियन यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में देश को कांस्य पदक दिलाया। दुबई से भोपाल लौटे बॉक्सिंग खिलाड़ी अमन बिष्ट ने टी.टी. नगर स्टेडियम में संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन से भेंट की। श्री जैन ने पुष्प गुच्छ से अमन बिष्ट का स्.......

ओलम्पियन विवेक सागर बने क्रिस्प के स्पोर्ट्स प्रमोटिंग ब्रांड एम्बेसडर

क्रिप्ट सॉफ्टवेयर टैलेंट सर्च में भी काफी मददगार साबित होगा खेलपथ संवाद भोपाल। क्या हमें अपनी स्वाभाविक जन्मजात प्रतिभाओं, क्षमताओं और शक्तियों की जानकारी है? क्या हम अपनी प्रतिभाओं के प्रति सजग हैं?  सेंटर फॉर रिसर्च एण्ड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉरमेंस (क्रिस्प) द्वारा ऐसा ही एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है जिसकी मदद से फिंगर प्रिंट के.......

खेल निदेशालय की चूक से चली गई उदीयमान पॉवरलिफ्टर की जान

बिना पंजीयन किसके कहने पर के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में करने दिया गया अभ्यास? मुख्यमंत्री जी खेल निदेशक रामप्रकाश सिंह और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी से मांगिए जवाब खेलपथ संवाद लखनऊ। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को खेलों में उत्तम प्रदेश बनाने.......

मुक्केबाज जमुना बोरो और तीरंदाज संजय बनेंगे टैक्स इंस्पेक्टर

खेलपथ संवाद गुवाहाटी। असम कैबिनेट ने मुक्केबाज जमुना बोरो और तीरंदाज संजय बोरो को टैक्स इंस्पेक्टर नियुक्त करने का फैसला किया है। इन दोनों को अर्जुन अवार्डी भोगेश्वर बरुआ के जन्मदिन (तीन सितंबर) पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। बता दें कि असम में 1984 से ही बरुआ के जन्म दिवस तीन सितंबर को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को गुवाहाटी में एक सामूहिक दौड़ और विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। असम की मुक्केबाज जमुना बोरो जब 10 साल.......

दद्दा ध्यानचंद की जयंती पर झांसी में फिर उठी भारत रत्न की मांग

निदेशालय खेल लखनऊ के पदाधिकारियों ने दिखाया हॉकी से अनुराग खेलपथ संवाद झांसी। रविवार का दिन झांसी के लिए बेहद खास रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक उत्सव का आलम था। हॉकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद की जयंती पर जहां खेल निदेशालय लखनऊ के पदाधिकारियों ने हॉकी से अनुराग दिखाया वहीं झांसीवासियों ने दद्दा को भारत रत्न देने की मांग दुहराई। राष्ट्रीय खेल दिवस पर झांसी में कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं, शोभायात्राएं निकाली गईं और जगह-जगह हुए आयोजन.......

हॉकी स्टॉर विवेक सागर को मिलेगा र्स्वोच्च विक्रम पुरस्कार

अभय छजलानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड खेलपथ संवाद भोपाल। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों के लिए गठित चयन समिति की अनुशंसा व प्रदेश की खेल तथा युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के अनुमोदन उपरांत राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। एक राय से हॉकी स्टॉर विवेक सागर को र्स्वोच्च विक्रम .......

जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ में मना नेशनल स्पोर्ट्स डे

हॉकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद की जीवन दर्शन पर हुई चर्चा खेलपथ संवाद झाबुआ। रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ (मध्य प्रदेश) में राष्ट्रीय खेल दिवस पर दद्दा ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई। हाल ही स्कूल का प्राचार्य पद सम्हालने वाली भावना सिल्के ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन प.......

गुजरात सरकार भाविना को देगी तीन करोड़

पैरालम्पिक की टेबल टेनिस में जीता रजत पदक  अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में रविवार को ऐतिहासिक रजत पदक जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को 3 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की। गुजरात के मेहसाणा जिले के सुंधिया गांव की रहने वाली भाविना ने रविवार को अपने पहले पैरालंपिक खेलों में चीन की विश्व की नंबर एक खिलाड़ी यिंग झोउ से 0-3 से हारकर रजत पदक हासिल किया।  वह दीपा मलिक (रियो पैरालंपिक, 2016) के.......

कुश्ती को गोद लेगी योगी सरकार

2032 तक पहलवानों को सुविधाएं देने का योगी आदित्यनाथ का फैसला खेलपथ संवाद लखनऊ। जिस तरह उड़ीसा सरकार ने हॉकी को गोद लिया है कुछ इसी तरह का काम उत्तर प्रदेश सरकार कुश्ती को गोद लेकर करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2032 ओलम्पिक तक पहलवानों को हर तरह की सुविधाएं देने की मंशा जताई है। प्रदेश सरकार की इस मदद से भारतीय कैडेट स्तर के पहलवानों को भी विदेशों में ट्रेनिंग दौरे मिल पाएंगे।  भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यू.......

राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रिंस ने बढ़ाया मथुरा का मान

ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं शिक्षा ही नहीं बल्कि अन्य गतिविधियों में भी बेजोड़ हैं। हाल ही आल इंडिया स्पोर्ट्स एकेडमी (अण्डर द मैनेजमेंट आफ कशीष फाउण्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट) के तत्वावधान में जामा एकेडमी के सहयोग से आयोजित प्रथम ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र प्रिंस सिंह न.......